नई दिल्ली, मार्च 6 -- मोटोरोला एक के बाद एक अपने नए फोन लॉन्च कर रहा है। अब कंपनी अपने रेजर पोर्टफोलियो को बढ़ाना चाह रही है। कंपनी की रेजर सीरीज के अपकमिंग फोन का नाम - Motorola Razr 70 है। कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह चीन के TENAA सर्टिफिकेशन के डेटाबेस पर लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग में फोन के खास फीचर्स की जानकारी दी गई है। लिस्टिंग के अनुसार कंपनी इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा के साथ कई शानदार फीचर ऑफर करने वाली है। आइए जानते हैं डीटेल।इन फीचर्स के साथ आ सकता है मोटोरोला रेजर 70 टेना लिस्टिंग के अनुसार फोन 1080 x 2640 पिक्सल रेजॉलूशन वाले 6.9 इंच के फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन में कंपनी 1056 x 1066 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 3.63 इंच का कवर डिस्प्ले भी देने वाली है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.