फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। आईपीओ में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 37.75 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान धीरेन्द्र नागेश, तुषार और यश कुमार निवासी रायपुर, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी व्यक्ति को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से संपर्क कर शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश का लालच दिया गया। आरोपितों ने फर्जी ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाकर पीड़ित से अलग-अलग खातों में 37.75 लाख रुपये जमा करवा लिए। शुरुआती दिनों में फर्जी मुनाफा दिखाकर भरोसा बढ़ाया गया, लेकिन बाद में अधिक निवेश का दबाव बनाया गया। जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की तो उसका अकाउंट फ्रीज कर दिया गया। जांच में सामने आया ...