गाजीपुर, जुलाई 6 -- गाजीपुर। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि दलहन, तिलहन और मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की ओर से बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू है। किसानों का चयन ई- लॉटरी से होगा। इसके लिए किसान विभाग की वेबसाइटwww.agriculture.up.gov.in पर बुकिंग करा सकते है। इससे संबंधित जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...