सीवान, मार्च 1 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड कैलगढ़ उत्तर पंचायत के कैल गांव में ब्रह्म स्थान पर कृषक हित समूह गठन किया गया, जहां बीएओ ज्ञान प्रकाश बीटीएम रवि शंकर एटीएम सतीश सिंह ने बैठक में किसानों को मोटे अनाज के उत्पादन के बारे में विशेष जानकारी दी। मंच संचालन बीटीएम रवि शंकर सिन्हा ने की। एटीएम सतीश सिंह ने किसानों को कृषक हित समूह गठन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ किसान समूह बना कर ले सकते हैं। बीएओ ज्ञान प्रकाश ने बताया कि किसान कृषक हित समूह का गठन करके कलस्टर में मोटे अनाज की खेती आसानी से कर सकते हैं। क्योंकि, वर्तमान में मोटे अनाज की खेती करना जरूरी है। जिससे हमें पर्याप्त मात्रा में पोशाक्तत्व,और सुपाच्य भोजन मिल सके। साथ में जिससे जलवायु अनुकूल या बदलते मौसम में आसानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.