चित्रकूट, जुलाई 15 -- चित्रकूट। केंद्रीय प्रभारी अधिकारी दीपक अग्रवाल ने आकांक्षी जिला एवं ब्लाक कार्यक्रम की अधिकारियों के साथ प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मोटे अनाज (मिलेट्स) के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए समर्पित किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) गठित कर प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने तथा एफपीओ को राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) से जोड़ने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। डीएम पुलगित गर्ग ने जिले में किए जा रहे नवाचारों एवं विकासात्मक पहल से अवगत कराया। जिला खनिज न्यास निधि से संचालित अभिनव कार्यों, जनसहयोग से नदी पुनरोद्धार, विभिन्न विभागों के समन्वय से तालाबों की खुदाई तथा मुख्यालय के सौंदर्यीकरण को लेकर तैयार रोडमैप की जानकारी दी। इसके साथ ही नीति आयोग के सहयो...