मुजफ्फर नगर, सितम्बर 10 -- देश में मोटे अनाज (मिलेट्स) के बढ़ते महत्व को रेखांकित करते हुए श्रीराम कॉलेज में उत्तर प्रदेश मिलेट्स श्री अन्न पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कार्यक्रम हआ। कृषि विभाग के सहयोग से एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर की संकल्पना से जोड़ना और पारंपरिक अनाजों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, कृषि उपनिदेशक प्रमोद सिरोही, डीडीओ दिग्विजय नाथ तिवारी, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल एवं डीन एकेडमिक्स डॉ. विनीत कुमार शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह भी पढ़ें- मिलावट निरीक्षण कार्यशाला: मिलावट के खिलाफ गृह विज्ञान विभाग की खास पहल वक्...