अहमदाबाद, मार्च 8 -- 19 नवंबर 2023 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे विश्व कप फाइनल हारने के बाद मैदान से बाहर जाते हुए मायूस रोहित शर्मा की ही नहीं बल्कि पूरे देश की आंखें नम थी लेकिन मोटेरा पर मिले उन जख्मों पर सूर्यकुमार यादव की इस टीम की खिताबी जीत ने आज मरहम लगा दिया। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार और कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 विश्व कप जीता। भारत इस तरह अपनी सरजमीं पर खिताब जीतने वाली और तीसरा टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनी। भारत ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद संजू सैमसन (89 रन), अभिषेक शर्मा (52 रन) और ईशान किशन (54 रन) के अर्धशतकों से पांच विकेट पर 255 रन बनाए। फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच संजू सैमसन का ये लगातार तीसरा फिफ्टी प्लस स्कोर था। अभिषेक शर्मा भी अपने चिरपरिचित अंदाज में दिखे। जिम्बाब्वे के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.