आगरा, जनवरी 31 -- हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी में एक दिवसीय इंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस एंव मोटिवेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला सीएफटीआई द्वारा एमएसएमई के सहयोग से आयोजित की गई। डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स एवं हिन्दुस्तान इनोवेशन एंड इंक्यूवेशन फोरम का विशेष सहयोग रहा। शुभारंभ निदेशक डॉ. आरएस पवित्र द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि स्टार्टअप आज देश की प्राथमिक आवश्यकता है। हिन्दुस्तान कॉलेज के इनोवेशन हब के इंचार्ज डॉ विनोद कुशवाह ने विद्यार्थियों से कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों में नवोन्मेषी सोच और तकनीकी दृष्टिकोण का विकास होता है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा के माध्यम से विकसित तकनीक का व्यवहारिक क्रियान्वयन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.