नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- अब वह दौर गया जब हर छोटी-बड़ी फिल्म के लिए ऑडियंस थिएटर्स का रुख कर लिया करती थी। अब या तो कॉन्टेंट अच्छा होना चाहिए, या फिर फिल्म में वो बिग स्क्रीन वैल्यू होनी चाहिए जिसकी वजह से दर्शक सिनेमाघर की टिकट खरीदें। एवरेज फिल्मों के लिए ओटीटी नया ठिकाना बन चुका है। यही वजह है कि मेकर्स भी बड़े बजट की फिल्मों और उनमें हाई क्वालिटी VFX देने पर काम कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी अपकमिंग टॉप 5 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में, जिनमें हमें हाई क्वालिटी VFX वर्क देखने को मिल सकता है और इसी वजह से इन फिल्मों का बजट भी काफी ज्यादा रहने वाला है।रामायण (पार्ट-1 और पार्ट-2) नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर, सई पल्लवी, सुपरस्टार यश, विवेक ओबेरॉय और सनी देओल जैसी लंबी चौड़ी स्टार कास्ट है। फिल्म का VFX वर्...