हल्द्वानी, मई 15 -- बृजेन्द्र मेहता, हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल के निर्देश पर गुरुवार शाम खंड विकास अधिकारी हल्द्वानी तनवीर असगर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में तीन कर्मचारी मौजूद मिले, लेकिन उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं किए थे। इस पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय स्पष्टीकरण की संस्तुति की गई।निरीक्षण में टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय कैंप अभियान की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने बताया कि तीन मई से 21 मई तक का रोस्टर जारी कर दिया गया है, जबकि इसके बाद नया रोस्टर जारी किया जाएगा।अलकनंदा सीएलएफ (एनआरएलएम) मोटाहल्दू कार्यालय में चार कर्मचारियों में से केवल एक कर्मचारी उपस्थित मिला। यह भी पढ़ें- मोटाहल्दू पीएचसी में छापा, तीन कर्मचारियों ...