मोटापा हो या टेढ़ी नाक, केजीएमयू में मिलेगा समाधान
लखनऊ, अगस्त 2 -- अगर आप पेट की अतिरिक्त चर्बी और ढीली त्वचा से परेशान हैं या नाक, चेहरा अथवा स्तनों की बनावट में सुधार कराना चाहते हैं, तो अब केजीएमयू में इसका मौका मिलेगा। केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने अगस्त के आखिरी सप्ताह में होने वाले केजीएमयू एस्थेटिक अपडेट-2026 के लिए मरीजों का पंजीकरण शुरू कर दिया है। इस दौरान देशभर के नामी प्लास्टिक और एस्थेटिक सर्जन आधुनिक तकनीकों से चुनिंदा मरीजों के ऑपरेशन करेंगे। डॉक्टरों को प्रशिक्षण भी देंगे। कार्यक्रम में नाक की सुंदरता बढ़ाने की सर्जरी (राइनोप्लास्टी), चेहरे की सौंदर्य और कायाकल्प सर्जरी, पलकों की सर्जरी, स्तनों का आकार कम या बढ़ाने की सर्जरी, पेट की अतिरिक्त चर्बी और ढीली त्वचा हटाने की सर्जरी (टमी टक) तथा बोटॉक्स और फिलर्स जैसी आधुनिक प्रक्रियाएं की जाएंगी। यह भी पढ़ें- NEET PG 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.