सहारनपुर, जनवरी 30 -- शुक्रवार को दयावती अस्पताल में जर्मनी से लाई गई अत्याधुनिक मशीन के माध्यम से 52 मरीजों की निशुल्क जांच की गई। इस मशीन से बीएमआई, बॉडी मास, बोन मास, शरीर में प्रोटीन की मात्रा, चर्बी की मात्रा तथा मेटाबोलिक उम्र का सटीक आकलन किया जाता है। जांच में 32 मरीज ओवरवेट जबकि 20 मरीज मोटापे से ग्रसित पाए गए। डॉ. नैना मिगलानी ने बताया कि भारतीयों में सबकुटेनियस एवं विसरल फैट की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक पाई जाती है। जांच के दौरान कई मरीजों में प्रोटीन और मसल मास की कमी भी सामने आई। डॉ. मिगलानी ने बताया कि वर्तमान में देश में मोटापा कम करने के लिए प्रभावी दवाइयां उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से 15 से 22 किलो तक वजन कम किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।

हिंदी हिन्...