मोटापा रोग निवारण शिविर में योग अपनाने का आह्वान
शामली, जून 18 -- भारतीय योग संस्थान द्वारा जैन धर्मशाला में मोटापा रोग निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में इंदु जैन ने ओम ध्वनि एवं गायत्री मंत्र के भावार्थ की जानकारी दी, जबकि अलका जैन ने मंडूकासन तथा शांति पाठ कराया। सुषमा मित्तल ने कमर चक्रासन एवं अमरीश कौशिक ने विभिन्न योगासन कराए। कृष्णपाल ने हंसी व्यायाम, अशोक गोयल ने सिंह गर्जना आसन तथा जयराम ने योग गीत के माध्यम से उपस्थित लोगों को योग के प्रति प्रेरित किया। मुख्य अतिथि रविंद्र चौहान ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग के साथ-साथ संतुलित खानपान भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मोटापे को नियंत्रित करने के लिए खानपान संबंधी सावधानियां अपनानी चाहिए। यह भी पढ़ें- मोटापा रोग निवारण शिविर में योग अपनाने का आह्वान योग का पूरा लाभ तभी मिलता है जब जीवनशैली और भोजन दोनों संतुलित हों। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.