पूर्णिया, मई 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रविवार को भारतीय योग संस्थान के बैनर तले ठाकुरबाड़ी योग केंद्र ततमा टोली के कैंपस में दूसरे मोटापा रोग निवारण शिविर कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मोटापा रोग के लक्षण, कारण, निवारण पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें सम्बंधित आसनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया गया I कार्यक्रम का शुभारम्भ अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ I यह भी पढ़ें- स्वस्थ जीवन के लिए नियमित करें योग : देशराजमोटापा रोग के लक्षण सम्बोधन में प्रांतीय प्रधान अजय कुमार सिंह ने नियमित योग के लाभ पर, क्षेत्रीय प्रधान ममता श्रीवास्तव ने मोटापा रोग शिविर के महत्त्व पर, क्षेत्रीय प्रधान नीता केडिया ने मोटापा के लक्षण पर , जिला प्रधान राजेंद्र पंडित ने मोटापा के कारणों पर, प्रांतीय मंत्री कैलाश मंडल ने मोटापा के निवारण पर ...