नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- वजन या मोटापे का बढ़ना हमारी रोजाना की आदतों पर निर्भर करता है। कई बार कुछ आदतें सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा रही होती हैं लेकिन फिर भी लोग उन साइन्स को इग्नोर करते रहते हैं। हालांकि, सेहत से जुड़े कुछ साइन को कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए क्योंकि ये धीरे-धीरे गंभीर रूप ले सकते हैं। इसके बढ़ने पर ये शरीर के लगभग हर अंग को प्रभावित करता है। जब शरीर में अतिरिक्त वसा जमा होती है, तो यह अंगों पर दबाव डालती है और शरीर में पुरानी सूजन पैदा करती है। इसका सबसे बड़ा खतरा दिल को होता है। इसके अलावा मोटापा शरीर की कोशिकाओं को इंसुलिन रेजिस्टेंट बना देता है। ऐसे में जब इंसुलिन सही से काम नहीं कर पाता, तो खून में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है, जो डायबिटीज का कारण बनता है। इस समस्या से बचने के लिए आपको अपनी आदतों पर गौर करना होगा। यहा...