हरिद्वार, मई 17 -- भारतीय योग संस्थान की ओर से रोशनाबाद सामुदायिक केंद्र में रविवार को पांच दिवसीय मोटापा निवारण शिविर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को मोटापे से जुड़ी जीवनशैली संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना और योग व प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। मुख्य अतिथि डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि मोटापा वर्तमान समय की बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है। नियमित योग ही बेहतर स्वास्थ्य का आधार है। शिविर में रोशनाबाद, शिवालिक नगर और जिला कारागार केंद्रों से लगभग 70 से अधिक साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में मोटापा निवारण शिविर का शुभारंभ, योग से स्वस्थ जीवन का सं...