मोटापा कम नहीं तो पैसे होंगे वापस; गुरुग्राम के कॉलसेंटर से चल रहा था ठगी खेल; पुलिस ने तीन महिलाओं को दबोचा
गुरुग्राम, जून 28 -- गुरुग्राम पुलिस ने मोटापा कम करने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यह कॉल सेंटर उद्योग विहार के फेज-पांच में चलाया जा रहा था। मौके से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से 102 मोबाइल, 150 सिम कार्ड और 12 लेपटॉप बरामद हुए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त गौरव फौगाट ने थाना साइबर अपराध, पश्चिम के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया था। इसमें सहायक उप निरीक्षक नितिन, दीपांकर, मुख्य सिपाही पिंकू, भगत सिंह, सिपाही सोनू, सतीश, निशू शामिल थे। इन्होंने 26 जून को उद्योग विहार फेज-पांच की एक कंपनी में छापा मारा। इसमें क्यूरेस्ट साइंस एंड वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड नाम से अवैध रूप से एक कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.