लातेहार, फरवरी 25 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में मुख्य सड़क पर बुधवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में उक्कामांड के मुखिया पति कैलाश सिंह सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर इलाज कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें डालटनगंज रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि मुख्य सड़क पर हीरोहोंडा शो रूम के सामने दो बाइक में टक्कर हो गई। बाइक पर सवार मुखिया पति कैलाश सिंह और एक अन्य व्यक्ति जितेंद्र सिंह घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.