मिर्जापुर, मार्च 21 -- मिर्जापुर। श्री राम नवमी जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम संयोजक शुभम गुप्ता साईं, प्रभारी राहुल चंद वायु ने बताया कि जिला प्रशासन को कार्यक्रम की सूचना दे दी है। समिति की ओर से 24 मार्च को मोटरसाइकिल शोभा यात्रा, 25 को स्कूटी शोभा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 27 मार्च को श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष राजेश माहेश्वरी, मंत्री बृजेश गुप्ता, सह-प्रभारी विशाल मालवीय समेत समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन से सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग की अपेक्षा जताई। जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.