गढ़वा, दिसम्बर 29 -- गढ़वा। डंडई थानांतर्गत तसरार गांव में सोमवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति महुडंड गांव निवासी रामवृक्ष भुइयां का पुत्र उदय भुइयां बताया गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उदय भुइयां अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर तसरार गांव किसी काम से गया हुआ था। वहां से वापस अपने घर लौटने के क्रम में उसकी मोटरसाइकिल तसरार गांव के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.