प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 30 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के धारुपुर गांव निवासी उपेन्द्र कुमार शुक्ल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 28 मार्च की रात में चोर बोरिंग के कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे। कमरे में रखी दो एचपी की मोटर, पानी वाली पंखा, झटका मशीन, साफ्टीन, बैटरी आदि हजारों का सामान समेट ले गए। इसके पहले 16 दिसम्बर 2025 को इसी तरह की घटना हुई थी। पीड़ित उपेन्द्र शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...