मोटर में उतरे करंट से ताई-भतीजे की मौत, महिला गंभीर
शाहजहांपुर, मई 15 -- खुदागंज। गांव हसनापुर में शुक्रवार दोपहर मोटर में उतरे करंट की चपेट में आने से ताई और भतीजे की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने मोटर बंद कर तीनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने तई और भतीजे को मृत घोषित कर दिया। झुलसी महिला का बरेली में इलाज चल रहा है। गांव निवासी रन्नादेवी पत्नी श्याम पाल सिंह घर में बाल्टी में पानी भरने के लिए मोटर चलाने गई थीं। मोटर ऑन कर उन्होंने पाइप को बाल्टी में डालने का प्रयास किया, तभी मोटर में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। उन्हें बचाने के लिए उनका भतीजा विवेक पुत्र सोनपाल सिंह दौड़ पड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- नंगे पांव ताई को बचाने दौड़ गया था विवेक उनको बचाने के प्रयास में विवेक की मां नीतू देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। चीख-पुकार सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.