मोटर मार्ग निर्माण की मांग को 42वें दिन भी आंदोलन जारी
बागेश्वर, सितम्बर 2 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। फुलवारी-फुलाचौरा-खाईधार-थलीधार मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन 42वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को राजेंद्र सिंह धामी और मोहन सिंह दानू अनशन पर बैठे। आंदोलन को समर्थन देने के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक खीम सिंह ऐठानी, दीपक ऐठानी और दर्शन दानू भी धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत ग्रामीणों की मांगों का समर्थन करते हुए शासन-प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने मांग की कि सड़क निर्माण की प्रगति से संबंधित प्रतिदिन का अपडेट जिम्मेदार अधिकारियों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य धरातल पर शुरू नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। संघर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.