मथुरा, अप्रैल 12 -- यमुना में केशीघाट के निकट शुक्रवार को मोटर बोट डूबने के मामले में एक और शव शनिवार दोपहर यमुना से निकाला गया। इस तरह अब इस हादसे में मृतक संख्या 11 हो गयी है। डूबी हुई नाव को देर रात एनडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया। कल तक लापता लोगों की संख्या पांच थी लेकिन सुबह एक और परिवार ने अपने बेटे के न मिलने की जानकारी प्रशासन को दी। अभी पांच लोगों का पता नहीं चल सका है। उधर पुलिस ने घाट के ठेकेदार और मोटर बोट चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया लुधियाना के श्रद्धालुओं से भरी नाव शुक्रवार को केशीघाट के निकट पांटून पुल से टकराने के बाद डूब गयी थी। इस हादसे में 10 लोगों की शुक्रवार को ही मौत हो गयी। इन सभी के शव रात में ही पोस्टमार्टम कराने के बाद प्रशासन ने एम्बुलेंस द्वारा लुधियाना भेज दिये। उनके साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.