मोटर फुंकी, गर्मी में पानी को तरसे लाल बिल्डिंग इलाके के लोग
मुरादाबाद, मई 18 -- मुरादाबाद। तापमान चालीस पार पहुंच गया है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। दोपहर के समय सड़कें सूनी हो जाती हैं। ऐसे में लाल बिल्डिंग इलाके में रविवार को पानी की मोटर फुंक गई। इससे करीब पांच हजार की आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गई। सूचना पाकर निगम की टीम क्षेत्रीय पार्षद देशरतन कत्याल के साथ मौके पर पहुंची। मोटर को ठीक कराने की कार्रवाई की। इसके बाद ही सोमवार को पानी की आपूर्ति सुचारु हो सकी। यहां रहने वाली आस्था ठाकुर, पायल ठाकुर, कुटुंब, अभिषेक वर्मा, पीयूष अग्रवाल, पप्पू भाटिया ने बताया कि पूरे इलाके में पानी की समस्या अब आम हो गई है। क्षेत्रीय पार्षद देशरतन कत्याल ने बताया कि सूचना मिलने पर निगम टीम के साथ मौका मुआयना किया था। फुंकी हुई मोटर को ठीक करा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.