प्रयागराज, अप्रैल 27 -- हनुमानगंज । विकास खंड बहादुरपुर के कोटवा गांव स्थित जलनिगम पानी की टंकी के ट्यूबल की मोटर फुंकने से दस हजार घरों की टोंटियां सूखी है। ग्रामीणों ने बताया कि अव्वल तो मुख्य जलापूर्ति पाइप क‌ई जगह लीकेज होने से पेयजल की किल्लत काफी दिनों से बनी हुई है और अब मोटर फुंकने से जलापूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों को हैंडपंप के सहारे प्यास बुझानी पड़ रही है। अवर अभियंता अनुराग यादव ने बताया मोटर बनने के लिए गई है। लीकेज की भी मरम्मत कराई जा रही है। दो दिन में जलापूर्ति बहाल हो जाएगी। यह भी पढ़ें- वाटर सप्लाई पाइप लाइन के जाम होने से नल-जल योजना ठप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...