उन्नाव, अप्रैल 21 -- गंजमुरादाबाद। नगर स्थित अधिक क्षमता वाले ओवर हेड टैंक की मोटर फुंकने से दो दिनों से पेयजलापूर्ति पर संकट छा गया है। 10 हजार की आबादी को पानी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि विद्यु सप्लाई के दौरान पिछले कई दिनों से नगर में लो और हाई वोल्टेज की समस्या बनी है। इससे नगर के मोहल्ला जौक नगर में लगे तीन लाख लीटर की क्षमता वाले ओवर हेड टैंक का सोमवार को मोटर जल गया। हालांकि नगर पंचायत कार्यालय स्थित एक लाख लीटर क्षमता की दूसरी टंकी चालू होने से एक चौथाई लोगों को पानी मिल रहा है। यह भी पढ़ें- 15 दिन से ठप जलापूर्ति, लाखों की टंकी बेकार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.