मोटर पार्ट्स की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
आजमगढ़, अप्रैल 17 -- बिलरियागंज। स्थानीय बाजार के उप डाकघर बिलरियागंज के पास स्थित एक मोटर पार्ट्स की दुकान में गुरवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे लाखों के सामान जल गए। शिव नगर कस्बा निवासी राजकुमार की बिलरियागंज बाजार के उप डाकघर के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। बुधवार की शाम छह बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। गुरुवार सुबह पांच बजे के लगभग दुकान के पास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देख दुकानदार को सूचना दी। जब तक वह पहुंचता तब तक सबकुछ जल चुका था। दुकानदार ने बताया कि 40 हजार नकदी सहित लाखों का नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- दाउदपुर बाजार में सत्तू-नाश्ते की दुकान जलकर राख, 80 हजार की संपत्ति स्वाहा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.