जामताड़ा, मार्च 21 -- जामताड़ा। झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय जामताड़ा परिसर में मोटर दुर्घटना बीमा योजना के तहत एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह जानकारी देना था कि वे मुआवजा राशि का लाभ त्वरित रूप से कैसे प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही मोटर दुर्घटना वाद को न्यायालय में सही तरीके से दाखिल करने एवं त्रुटिरहित प्रक्रिया अपनाने की भी विस्तृत जानकारी दी गई। ताकि पीड़ितों को अधिकतम मुआवजा मिल सके। मौके पर मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राधा कृष्ण,डीसी रवि आनंद,एसपी राजकुमार मेहता तथा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्याय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.