साहिबगंज, मार्च 31 -- साहिबगंज। जिला स्तरीय मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (एमएसीटी) पर व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित लोक अदालत कक्ष में मंगलवार को कार्यशाला हुई। उद्घाटन कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार उपाध्याय, जिला न्यायाधीश सह अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तृतीय शिव करण, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) विजय कुशवाहा, लोक अभियोजक अनुराग शुक्ला, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमारी स्नेहलता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यशाला का आयोजन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (रांची) के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अखिल कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। मौके पर प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि मोटर दुर्घटना के मामलों ...