मैनपुरी, मार्च 14 -- जनपद मैनपुरी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत दर्जनों पीड़ित परिवारों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायालय में पीठासीन अधिकारी इंतखाब आलम की सूझबूझ और सक्रियता से वर्षों से लंबित मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस विशेष अभियान के तहत कुल 76 मामलों को आपसी सहमति से सुलझाते हुए करोड़ों रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की गई, जिससे लंबे समय से न्याय की आस लगाए बैठे परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार शनिवार को आयोजित लोक अदालत में कुल 41 एमएसीपी वाद और 35 विविध मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। इन सभी मामलों को मिलाकर कुल Rs.3 करोड़ 24 लाख 28 हजार की भारी-भरकम धनराशि के चेक और भुगतान आदेश जारी किए गए। इतनी बड़ी राशि का एक ही दिन में सेटलमेंट होना जनपद क...