मधुबनी, फरवरी 23 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संदीप चैतन्य ने मोटर दुर्घटना क्लेम वाद का शीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया। सोमवार को जिला कोर्ट परिसर स्थित प्राधिकार कार्यालय में उन्होंने अधिवक्ताओं एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने विभिन्न न्यायालयों में लंबित मोटर दुर्घटना क्लेम से संबंधित मुकदमों का जायजा लिया। पीड़ित पक्षकार से भी बात की। पीड़ित के वकील एवं बीमा कंपनी के वकील से मुकदमा के निष्पादन पर चर्चा की। एसीजेएम श्री चैतन्य ने बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों से आवश्यक कागजात की मांग की। उन्होंने बीमा कंपनी से मृतक के परिजनों के प्रति साकारात्मक रूख अपनाकर क्लेम भुगतान करने की दिशा में कारगर पहल करने की अपील की। कई मुकदमों में सुलह के आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.