संतकबीरनगर, सितम्बर 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने सचिव अनन्या साह के साथ बैठक की। पीठासीन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मोटर दुर्घटना वादों के ऐसे मामले जो सुलह समझौते के आधार निस्तारित हो सकते हैं उनको चिन्हित कर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाया जा रहा है। अधिक से अधिक निस्तारण के लिए पक्षकारों को 12 सितंबर 2026 को उपस्थित होने के बाबत नोटिस तामीला कराई जा रही है। पीठासीन अधिकारी ने पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं से अपील किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता बाइक रैली को किया रवाना र...