मिर्जापुर, जनवरी 20 -- मिर्जापुर। चुनार के जमुहार गांव सड़क किनारे रेस्ट रूम में मिले शव की पहचान मोटर ट्रेनर के रूप में की है। पुलिस ने सोमवार शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने अज्ञात पर मोटर ट्रेनर की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। चुनार कोतवाली क्षेत्र के जमुहार गांव के पास सड़क किनारे यात्रियों के ठहरने के लिए रेस्ट रूम बनाया गया है। रविवार शाम लगभग चार बजे रेस्ट रूम में फंदे पर लटकता एक व्यक्ति का शव मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार मॉर्चरी हाउस भेज दिया। मृत व्यक्ति के पास से मोबाइल और उसकी बाइक बाजार में खड़ी मिली थी। पुलिस ने बरामद मोबाइल में मिले नंबर से उसके घरवालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे चुनार के धरम्मरपुर गांव निवासी प्रखर सिंह ने शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.