गिरडीह, मार्च 12 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के नाढ़ा गांव के मारोबाक टोला में जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए बोरिंग से समरसेबल मोटर चोरी कर लिया गया है। मोटर चोरी हो जाने के बाद से ग्रामीणों की पेयजल आपूर्ति बंद है। इस संबंध में लोगों ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव में तीन साल पूर्व यहां बोरिंग करवाकर घर-घर पानी पहुंचाया गया था। जिससे गांव के 40 परिवारों को पेयजल सुविधा मिल रही थी, लेकिन पिछले दिनों अज्ञात चोरों द्वारा समरसेबल मोटर पंप की चोरी कर ली गयी। ग्रामीण जगदीश राम, भरत राम, कामदेव राम, प्रदीप राम, सुरेश यादव, जीतन यादव एवं जितेंद्र राम आदि लोगों ने बताया कि समरसेबल चोरी हो जाने से टोले के करीब 40 परिवारों के समक्ष पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर समरसेबल की ब...