गया, मई 3 -- टनकुप्पा प्रखंड की ढिबर पंचायत के ढिबर गांव टोला अदरकीचक के वार्ड तीन में नल जल योजना की मोटर चोरी हो जाने से पानी आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वार्ड सदस्य सफीना खातून ने बताया कि पहले यहां नियमित रूप से नल जल योजना के तहत जलापूर्ति हो रही थी। लेकिन, मोटर में खराबी आने के कारण कुछ दिनों से पानी बंद था। इसी बीच जब मोटर की मरम्मत के लिए मिस्त्री बुलाया गया तो जांच के दौरान पता चला कि मोटर नहीं है। इससे जलापूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया रुक गई। ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वार्ड यह भी पढ़ें- हैंडपंप खराब, पेयजल की किल्लत सदस्य सफीना खातून, युवा समाजसेवी रवि कुमार चंद्रवंशी, संतोष शर्मा, जुली प्रवीण, धीरज शर्मा, अखिलेश आदि ने प्रशासन से जल्द नयी मोटर लगाकर न...