समस्तीपुर, दिसम्बर 29 -- चकमेहसी। चकमेहसी थाना अंतर्गत फूलहट्टा गांव में किसानों के खेत से मोटर चोरी करने के मामले में दो युवकों को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार चकमेहसी थाना क्षेत्र के फूलहट्टा चौड़, हजपुरवा, सिमरी सहित अन्य चौड़ से लगातार किसानों के खेत से मोटर चोरी होने का मामला सामने आ रहा था। इसके बाद एक युवक को रविवार की शाम ग्रामीणों ने मोटर चोरी करते दबोच लिया। युवकों ने दो मोटर चोरी करने की बात स्वीकार करते हुए साथी का भी नाम ग्रामीणों को बता दिया। इसके बाद दूसरे युवक को भी पकड़ कर दोनों आरोपी युवकों को ग्रामीणों ने चकमेहसी थाने की पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवकों के बयान पर बेचे गए दो मोटर को कुशियारी चौक के समीप से बरामद कर लिया। मामले में फूलहट्टा निवासी नागेंद्र ठाकुर ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.