औरंगाबाद, मार्च 5 -- नवीनगर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में मोटर चोरी के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में कुल 14 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि बुधवार की सुबह हरि नारायण राम मोटर चोरी होने के संबंध में पूछताछ करने सिंदुरिया गांव गए थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इस मामले में हरि नारायण राम के बयान पर बिट्टू गुप्ता, विपिन कुमार गुप्ता और नीतीश कुमार यादव समेत छह लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरे पक्ष के राजू कुमार रवि ने भी प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया ह...