नई दिल्ली, जनवरी 26 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली के रघुबीर नगर की हॉट मिक्स प्लांट (एचएमपी) कॉलोनी में कई घरों में गंदे पानी की समस्या अभी भी बरकरार है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कॉलोनी के पास गली नंबर एक, गली नंबर दो और सामुदायिक सेवा केंद्र के पास कुल तीन नालें हैं। इन नालों की सफाई न होने के कारण गंदे पानी की समस्या से अभी भी नागरिकों को दिक्कतें हो रही हैं। इन नालों की साफ-सफाई बेहद जरूरी है। स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि एचएमपी कॉलोनी के तीन सौ घरों में इन तीन नालों के कारण अभी भी पानी की आपूर्ति बाधित है। सुबह के समय मोटर चलाने के बाद पानी के तेज प्रेशर की वजह से सोमवार को साफ पानी आया, लेकिन सुबह के बाद जब भी मोटर चलाई गई, तब उसमें गंदा पानी आया। ----- पाइपलाइन को ठीक किया स्थानीय निवासी विनय ने बताया कि सोमवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.