गया, अप्रैल 25 -- आमस थाना क्षेत्र के मोलनाचक में शनिवार दोपहर मोटर गैराज के पास झाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी और गैराज व आसपास की दुकानों पर खतरा मंडराने लगा। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के निर्देश पर दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया। समय पर दमकल पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.