औरैया, अप्रैल 30 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे में गुरुवार सुबह पानी की टंकी की मोटर खराब होने से कई वार्डों में जलापूर्ति ठप हो गई। इससे करीब पांच सौ परिवारों को पानी नहीं मिल सका और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गांधी नगर, अंबेडकर नगर, आर्य नगर, राजीव नगर, आजाद नगर व सूर्य नगर के कुछ हिस्सों में सुबह पानी की सप्लाई नहीं पहुंची। पानी न मिलने से लोगों का दैनिक रूटीन बिगड़ गया और वे पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। मजबूरन लोगों ने दूर-दराज लगे हैंडपंपों और घरों में लगे समरसेबल पंपों से पानी भरकर काम चलाया।जानकारी करने पर पता चला कि गांधी नगर स्थित पानी की टंकी की मोटर में खराबी आ गई है, जिससे पानी उठान बंद हो गया। यह भी पढ़ें- हुसैनगंज प्रखंड में नल-जल योजना ठप, भीषण गर्मी में पानी को तरस रहे ग्रामीण वहीं शाम को हर घर जल योजना के ...