फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 19 -- शमसाबाद, संवाददाता। चार मोहल्लों में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। नलकूप का मोटर खराब होने से पानी की आपूर्ति को लेकर लोग परेशान हो रहे हैं। समस्या का समाधान न होने से सुबह शाम हैंडपंप पर पानी के लिए पहुंचना पड़ रहा है। एक सप्ताह में तीसरी बार नलकूप का मोटर खराब हुआ है। जलकल परिसर में नलकूप लगा हुआ है जिसका मोटर गुरुवार को खराब हो गया था। इसे ठीक कराने के लिए काम चला। लेकिन पानी की आपूर्ति अभी ठीक से नही मिल पा रही है। बाजार कला, बाजार मंडी, गढ़ी, इमली दरवाजा मोहल्ले में लोग पानी को लेकर परेशान हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि एक सप्ताह में तीसरी बार इस तरह की दिक्कत आयी है। सर्दी में भी पानी की आपूर्ति भरपूर नही मिल पा रही है जिससे दिक्कत आ रही है। नगर पंचायत कर्मी पवन कुमार ने बताया कि टंकी की सप्लाई के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.