रिषिकेष, मार्च 6 -- सिंचाई विभाग के पम्प हाउस की एक मोटर खराब होने से किसानों की गेहूं की फसल को पानी नहीं मिल पा रहा है। फसल को समय पर पानी न मिलने से किसानों को पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। रायवाला ग्राम पंचायत के डॉडी क्षेत्र में किसानों को विगत 15 दिनों से सिंचाई का पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसानों की गेहूं की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय किसान जयानंद डिमरी, मंगलानंद नौटियाल, गोविंद प्रसाद मैठाणी, प्रताप सिंह, हरिराम नौटियाल, लाल सिंह धनै ने बताया कि नहर सूखने से फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। वहीं, सिंचाई विभाग के जेई रिंकू सिंह ने बताया कि पम्प हाउस की एक मोटर खराब हो गई है। प्रभावित क्षेत्र दूर होने के कारण एक पम्प से सप्लाई नहीं हो पा रही है। जल्द ही पम्प को दुरुस्त कराकर सिंचाई को पानी उपलब्ध कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.