मोटर की क्षमता कम होने से कई मोहल्ले में खतरा
प्रयागराज, मई 24 -- प्रयागगराज। राजरूपपुर और कालिंदीपुरम के कम तीन नलकूप से सप्लाई वाले इलाके में पेयजल संकट का खतरा मंडरा रहा है। पार्षद अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि जगमल का हाता, नंदगांव और हनुमान मंदिर के बड़े नलकूपों में पहले 40-40 एचपी की मोटरें लगी थीं। सप्लाई बंद होने पर तीनों नलकूपों में 40 एचपी की जगह 20 एचपी की मोटरें लगा दी गईं। तीनों नलकूपों से सप्लाई का दबाव कम हो गया है। पार्षद के अनुसार, कई नलकूप एक दूसरे से जुड़े होने की वजह से परेशानी नहीं हो रही है, लेकिन तीनों नलकूपों से सप्लाई का प्रेशर और कम होता है तो घरों में पानी का संकट बढ़ सकता है। यह भी पढ़ें- 25 स्थानों पर ट्यूबवेल के पाइप बढ़ाए जाने का काम शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.