लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- विधायक रोमी साहनी नें अपनी विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाले ब्लाकों में अपनी निधि से दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें वितरित की। विधायक रोमी साहनी ने बिजुआ, बांकेगंज व पलिया में अपनी निधि से दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा इससे लाभार्थियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने नन्हकी, धर्मेंद्र, पवन कुमार, गुड्डी देवी, सुनील कुमार, मंजीत, अमित कुमार मौर्या, पवन कुमार, मोहित व विपिन कुमार को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की। ट्राई सायकिल पाने वाले लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी के भाव दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- फुलवरिया में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.