मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल पात्रता शिविर 31 को हाटा में
कुशीनगर, जुलाई 26 -- कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य में एडिप योजनांतर्गत पात्र दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के लिय 31 जुलाई को सुबह 11 बजे से हाटा ब्लॉक में चिन्हांकन व पात्रता परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय पाण्डेय ने बताया कि इस शिविर में जिले के पात्र दिव्यांगजनों का परीक्षण व चिन्हांकन किया जाएगा, ताकि उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल योजना का लाभ प्रदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस शिवेर में जिले के सभी ब्लॉक के पात्र दिव्यांगजन प्रतिभाग कर सकते है। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल के लिये ऐसे दिव्यांगजन पात्र होंगे, जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत या उससे अधिक हो। वे अपने साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व दो पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो अनिवार्य रूप से लेकर समय से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.