गढ़वा, जनवरी 9 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के कीतासोती गांव निवासी 25 वर्षीय कृष्णा सिंह बुधवार की रात गढ़वा से घर लौटने के दौरान मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि रास्ते में संतुलन बिगड़ने से वह मोटरसाइकिल से गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज हायर सेंटर में चल रहा है। घटना के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.