मोटरसाइकिल से गिरकर पिता-पुत्री घायल
गढ़वा, अप्रैल 7 -- गढ़वा। डंडई थानांतर्गत झोंतर गांव के दतवनियां टोला निवासी 37 वर्षीय जुबैर अंसारी व उसकी आठ वर्षीया पुत्री शमा परवीन मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि जुबैर अपनी पुत्री शमा परवीन के जिद करने पर उसे मोटरसाइकिल से गांव में ही घुमा रहा था। उसी दौरान मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उससे पिता-पुत्री दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.