गढ़वा, मार्च 28 -- गढ़वा। गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर चैनपुर थाना अंतर्गत महुगावां गांव के समीप शुक्रवार की रात मोटरसाइकिल से गिरकर 17 वर्षीय विष्णु चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विष्णु चंद्र छतरपुर गांव निवासी अयोध्या बिंद का पुत्र है। घटना के संबंध में बताया गया कि विष्णु मेदिनीनगर से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान सुकरी गांव के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। वह गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद घायल किशोर ने मोबाइल फोन से अपने घरवालों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचकर उसे लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.