मोटरसाइकिल सवार दंपति सहित तीन घायल
गढ़वा, जून 2 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा-मझिआंव मार्ग पर मेराल थाना क्षेत्र के लिखनिया गांव के पास मंगलवार को मोटरसाइकिल के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में लिखनिया गांव निवासी जगदीश बिंद का पुत्र कन्हाई बिंद और मोटरसाइकिल सवार ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के लकरही गांव निवासी प्रदीप कुमार और उसकी पत्नी सुशीला कुमारी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में घायल प्रदीप ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर सामान खरीदने के लिए गढ़वा बाजार आया था। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से तीन लोग हुए जख्मी बाजार करने के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.